मैरी कॉम और अमित पंघाल सहित 12 भारतीय मुक्केबाजों ने स्पेनिश टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2021

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल उन 12 भारतीय मुक्केबाजों में शामिल हैं जो स्पेन के केस्टोलोन में बॉक्सेम इंटरनेशल टूर्नामेंट में पदक जीतने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। इन सभी को ड्रॉ में क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। टूर्नामेंट में भारत के तोक्यो ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले सभी नौ मुक्केबाजों के अलावा पांच अन्य मुक्केबाज भी हिस्सा ले रहे हैं। पिछले साल ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के बाद पहली बार चुनौती पेश कर रही मेरीकोम (51 किग्रा) बुधवार को अपने पहले मुकाबले में इटली की गियोर्डाना सोरेनटिनो से भिड़ेंगी। पिछले साल दिसंबर में जर्मनी में कोलोन विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पंघाल (52 किग्रा) को पहले दौर में बाई मिली है और वह क्वार्टर फाइनल में स्थानीय दावेदार गैब्रियल एस्कोबार से भिड़ेंगे। तोक्यो ओलंपिक में पदक के दावेदारों में शामिल विकास कृष्ण (69 किग्रा) को भी पहले दौर में बाई मिली है और वह क्वार्टर फाइनल में इटली के विन्सेंजो मेंगियाकापरे से भिड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप