मेरीकॉम को इंडिया ओपन में नए 51 किलोवर्ग में अच्छे प्रदर्शन का यकीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2019

गुवाहाटी। नये 51 किलोवर्ग में पहले प्रतिस्पर्धी मुकाबले के लिये तैयारी कर रही छह बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एम सी मेरीकॉम ने शनिवार को कहा कि उन्हें सोमवार से यहां शुरू हो रहे इंडिया ओपन में अच्छे प्रदर्शन का यकीन है। शनिवार को यहां पहुंची मेरीकॉम ने पांच दिवसीय टूर्नामेंट से पहले भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र पर अभ्यास किया। 

उन्होंने कहा कि मुझसे अपेक्षायें हैं। मैं अच्छा अभ्यास कर रही हूं और शत प्रतिशत दूंगी। बदलाव हमेशा अच्छा होता है। मैने 51 किलोवर्ग में अभ्यास किया है और मेरा आत्मविश्वास बढा हुआ है। ओलंपिक खेलों में 48 किलोवर्ग नहीं है लिहाजा मेरीकॉम को अगले साल तोक्यो ओलंपिक खेलने के लिये 51 किलो में भाग लेना होगा।

इसे भी पढ़ें: एशियाई मुक्केबाज चैम्पियनशिप में पंघाल का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी, पूजा महिलाओं में शीर्ष

मेरीकॉम भारतीय टीम की अगुवाई करेगी जबकि टूर्नामेंट में कई अनुभवी विदेशी मुक्केबाज भी भाग ले रहे हैं। मेरीकॉम के अलावा एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल भी 49 की बजाय 52 किलोवर्ग में भाग लेंगे। 

प्रमुख खबरें

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन