मैरी कॉम ने विश्व चैंपियनशिप से पहले President Cup में स्वर्ण पदक जीता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2019

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मेरीकॉम ने रविवार को इंडोनेशिया के लाबुआन बाजो में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए 23वें प्रेसिडेंट कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट के एकतरफा 51 किग्रा फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। ओलंपिक कांस्य पदकधारी मेरीकाम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एप्रिल फ्रैंक्स को 5-0 से शिकस्त दी। 

छत्तीस वर्षीय भारतीय मुक्केबाज ने मई में इंडिया ओपन में भी स्वर्ण पदक जीता था। लेकिन ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिये अपने मौके को बढ़ाने की योजना के अंतर्गत उन्होंने एशियाई चैम्पियनशिप में शिरकत नहीं की थी। एशियाई चैम्पियनशिप मई में थाईलैंड में हुई थी। मेरीकॉम ने खुद का परीक्षण करने के उद्देश्य के तहत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लिया था ताकि वह विश्व चैम्पियनशिप से पहले कुछ बाउट खेल सकें जो सात से 21 सितंबर तक खेली जायेगी। मेरीकॉम ने पिछले साल दिल्ली में छठा विश्व खिताब जीता था। 

प्रमुख खबरें

Tata Motors की घरेलू यात्री वाहन बाजार में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी जल्द हासिल करने की तैयारी

27 सितंबर को हुआ था Raja Ram Mohan Roy का निधन, जानें आज का इतिहास

Low Energy और थकान से राहत देंगे ये 3 Desi Drinks, घर पर बनाना है आसान

एसबीआई का कुल कारोबार 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान : CS Setty