संस्कृत में श्लोक पढ़कर अमेरिकी सिंगर ने भारत को दी हिंदू नववर्ष की बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2021

वाशिंगटन। लोकप्रिय अमेरिकी गायिका एवं अभिनेत्री मैरी मिलबन ने संस्कृत श्लोक पढ़कर भारत और अमेरिका समेत दुनियाभर में मौजूद भारतीयों को हिंदू नव वर्ष की बधाई दी। हिंदू कैलेंडर के अनुसार मंगलवार को नव वर्ष का पहला दिन है। भारत में विभिन्न राज्यों में उगादी, गुड़ी पड़वा और बैसाखी का त्योहार मनाया जा रहा है। मिलबन ने एक वीडियो में मंत्रोच्चार कर भारत और दुनियाभर में मौजूद भारतीय समुदाय को बधाई दी। मिलबन (39) ने वीडियो जारी करने के बाद कहा, मेरे प्यारे भारत और दुनियाभर में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों को नव वर्ष की बधाई।

इसे भी पढ़ें: आरआरआर का शानदार पोस्टर रिलीज, जूनियर एनटीआर और राम चरण हवा में उड़ते दिखें

उन्होंने कहा, पिछले वर्ष दीपावली पर प्रस्तुति देने के बाद मैं भारत में पारंपरिक त्योहारों और धार्मिक रीति-रिवाजों के बारे में और जानना चाहती थी। भारतीय संस्कृति और भारत से मेरा संबंध मेरे अध्ययन और हिंदी सीखने से बढ़ा है। मिलबन ने पिछले साल ओम जय जगदीश हरे गाते हुए एक वीडियो जारी किया था और दीपावली की बधाई दी थी। जल्द ही उनका यह वीडियो चर्चा में आ गया था और 10 लाख से अधिक लोगों ने उसे देखा था। उन्होंने हिंदी और भारतीय संस्कृति के अपने शिक्षक डॉक्टर मोक्षराज का आभार व्यक्त किया था।

प्रमुख खबरें

Andhra Pradesh Election: जगन मोहन रेड्डी घोषणापत्र पर बरसे चंद्रबाबू नायडू, बताया लोगों के साथ धोखा

Interview: कॉन्वेंट नहीं, साक्षा संस्कृति की एक समान शिक्षा के हैं सभी पक्षधर: निशंक

Jammu-Kashmir: श्रीनगर में लोगों का दिखा पुस्तक प्रेम, 700-800 साल पुरानी किताबों की हुई प्रदर्शनी

कभी रहा शिवसेना का गढ़, आज है AIMIM का मजबूत किला, दिलचस्प हुआ औरंगाबाद का सियासी खेल, उद्धव और शिंदे में आमने-सामने की लड़ाई