भारत नहीं अपने ही लोगों से अधिक खतरा...Maryam Nawaz का सबसे बड़ा कबूलनामा, पूरे पाकिस्तान में मचा हड़कंप

By अभिनय आकाश | Sep 07, 2026

दशकों से पाकिस्तान की विदेश नीति और उसकी सेना का एक ही रटा रटाया जुमला था। वो यह था कि पाकिस्तान में जो भी पूरा होता है उसके पीछे विदेशी ताकतों का हाथ है। कभी भारत पर उंगली उठाई गई तो कभी अफगानिस्तान को जिम्मेदार ठहराया गया। लेकिन अब पाकिस्तान के सबसे ताकतवर राजनीतिक घराने की वारिस और पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने एक ऐसा बम फोड़ा है जिसने पाकिस्तान के पूरे नैरेटिव को तहस-नहस कर दिया। लाहौर के मन से मरियम नवाज ने कहा कि उनके पंजाब को पड़ोसी देशों से उतना खतरा नहीं है जितना पाकिस्तान के ही दूसरे प्रांतों से है। यह सिर्फ एक बयान नहीं यह एक देश के रूप में पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा की विफलता का सबसे बड़ा आधिकारिक कबूलनामा है। 

इसे भी पढ़ें: Indian Army ने छह सितंबर को Pakistan के Operation Gibraltar का दिया था मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी यही झूठ बोला कि भारत उनके देश में अस्थिरता फैला रहा है। लेकिन अब पाकिस्तान मुंह दिखाने लायक नहीं रहा क्योंकि मरियम नवाज ने एक ही झटके में इस पूरी कहानी को पलट दिया। उन्होंने पाकिस्तानी सेना के नैरेटिव को पलट दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि समस्या घर के अंदर है। जब मुख्यमंत्री खुद कह रही हैं कि खतरा पड़ोसी प्रांतों से है तो इसका मतलब है कि पाकिस्तान का विक्टिम कार्ड अब एक्सपायर हो चुका है। 

मरियम ने आखिर ऐसा क्यों कहा?  

इसके पीछे गहरी राजनीति और सुरक्षा चुनौतियां हैं। खैबर पख्तून में इमरान खान की पार्टी पीटीआई की सरकार है। मरियम का इशारा यह था कि वहां की सरकार आतंकियों को रोकने में नाकाम है या उन्हें शह दे रही है। बलूचिस्तान और केपीके में टीटीपी और बलूच लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए जैसे संगठन सक्रिय हैं। मरियम का डर यह है कि इन प्रांतों से आतंकवादी पंजाब के शांत इलाके में घुस रहे हैं। यह बयान दिखाता है कि पाकिस्तान के प्रांतों के बीच अविश्वास की खाई कितनी गहरी हो चुकी है। पंजाब जो पाकिस्तान का सबसे अमीर और राजनीतिक रूप से प्रभावी प्रांत है, अब अपने ही देश के गरीब और अशांत प्रांतों को दुश्मन की तरह देखने लगा है। मरियम नवाज ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उन्होंने अब कैमरों को बुलेट प्रूफ बना दिया है। जरा सोचिए जिस देश में कैमरों को भी बुलेट प्रूफ करना पड़े वहां सुरक्षा के क्या हालात होंगे। उन्होंने थर्मल कैमरे और ड्रोन तैनात करने की बात कही ताकि चेक पॉइंट्स पर होने वाले हमले को रोका जा सके। उन्होंने यह भी मान लिया कि पहले चेक पॉइंट पर होने वाले हमलों में 5 से 10 पाकिस्तानी सेना के जवान या पुलिसकर्मी मारे जाते थे। हालांकि उन्होंने दावा किया कि अब नुकसान कम है लेकिन असलियत यह है कि पाकिस्तान का पंजाब अब एक किले में तब्दील हो चुका है जहां उसे अपनों से ही डर लग रहा है। 

प्रमुख खबरें

French Open Final में An Se Young से हारीं PV Sindhu, तीन गेम के संघर्ष के बाद बनीं उपविजेता

Saudi Arabia में फंसे 34 कश्मीरी तीर्थयात्री, VHP ने Farooq Abdullah और उमर पर साधा निशाना

प्रयागराज में Congress का सामाजिक न्याय सम्मेलन, चुनावी धांधली और आरक्षण कटौती पर BJP को घेरा

सोनभद्र में सत्य सनातन ट्रस्ट के खाते से 2.37 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी, तीन गिरफ्तार