JNU हमले में शामिल नकाबपोश हमलावरों को जल्द किया जाएगा बेनकाब: जावड़ेकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को कहा कि जेएनयू हमले में शामिल ‘‘नकाबपोश’’ हमलावरों को जल्द ही बेनकाब किया जाएगा क्योंकि गृह मंत्रालय ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने एक कार्यक्रम के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जेएनयू और देश के अन्य हिस्सों में हिंसा भड़काने के लिए जानबूझकर गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘गृह मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं और मुझे लगता है कि जेएनयू हमले में शामिल नकाबपोश लोग जल्द ही बेनकाब हो जाएंगे।’’

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Pushkar Singh Dhami ने 149 मेधावी छात्राओं को दिए Smartphone

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ाई मोदी के खिलाफ हो गई... रिहाई के बाद CJP नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Crude Oil में अगले हफ्ते उतार-चढ़ाव के आसार, US-Iran वार्ता और तनाव पर टिकी नजरें

Mukesh Khanna ने की Delhi Police की तारीफ, Dhruv Rathee और दिपके पर साधा निशाना