किसान नेताओं की हत्या की साजिश का दावा करने वाले नकाबपोश को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

By अनुराग गुप्ता | Jan 23, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। बीते दिनों सिंघू बॉर्डर पर चार किसान नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाले शख्स को किसानों ने पुलिस के हवाले कर दिया था। जिसको लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है। हालांकि, यह बात अभी कितनी सत्य है यह बता पाना अभी मुश्किल है। 

नकाबपोश योगेश अपने दावे से पल्टा

किसान नेताओं ने शुक्रवार को सिंघू बॉर्डर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक नकाबपोश व्यक्ति को पेश किया था। जिसने दावा किया था कि उसकी टीम के सदस्यों को ट्रैक्टर रैली (26 जनवरी को होने वाली) के दौरान कथित तौर पर पुलिसकर्मी बनकर भीड़ पर लाठीचार्ज करने को कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नकाबपोश शख्स योगेश अब अपने दावे से पलट गया है और उसमें दबाव में आकर ऐसा करने की बात कही है।  

इसे भी पढ़ें: ट्रैक्टर रैली के दौरान चार लोगों की हत्या की साजिश ! किसान नेताओं ने एक व्यक्ति को किया पेश 

योगेश से पूछताछ कर रही पुलिस

वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने बताया कि पुलिस उस शख्स से पूछताछ कर रही है और जांच पूरी होने तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों के लिए सभी सामान्य सुरक्षा व्यवस्थाएं हैं। फिलहाल नकाबपोश योगेश हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में है। जो सोनीपत जिले का रहने वाला है।

प्रमुख खबरें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी