लेबनान पर एटम बम जैसा बड़ा हमला, हिजबुल्ला ने खाई बदले की कसम

By अभिनय आकाश | Jun 30, 2026

इजराइल लेबनान को तबाह करने पर तुला है। इधर अमेरिका ईरान पर हमले जवाबी कारवाही के नाम पर कर रहा है और फिर सीजफायर पर वापस लौट रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि रुक-रुक कर लग रही यह चिंगारी किसी धधकती ज्वालामुखी का रूप लेने वाली है। इसी बीच इजराइल ने लेबनान पर एक परमाणु हमले जैसा विस्फोट कर दिया। दक्षिणी लेबनान में इसरली हमले के बाद इतना भीषण विस्फोट हुआ कि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे परमाणु धमाके जैसा बताया। अब हिजबुल्ला ने इसराइल से बदले की कसम खाई है और दुनिया से कह रहा है कि जब इजराइल से पलटवार कर बदला लिया जाए तो इसे दो तरीके के नजरिए से ना देखा जाए। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan सरकार का बड़ा फैसला! 10 जुलाई से अवैध अफगान नागरिकों की गिरफ्तारी के आदेश, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

संगठन ने आरोप लगाया कि इसराइल लगातार लेबनान युद्धविराम का उल्लंघन करते जा रहा है। हिजबुल्ला ने कहा है कि वह हर हमले का दस्तावेजीकरण कर रहा है और आत्मरक्षा में जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखता है। इस हमले के बाद वो जवाबी पलटवार करेगा और पलटवार कहीं ज्यादा होगा। यानी साफ संकेत है कि यह मामला यहीं खत्म होता नजर नहीं आ रहा। यह घटनाक्रम ऐसे वक्त में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच क्षेत्रीय तनाव कम करने को लेकर बातचीत भी चल रही है और उधर हमले भी किए जा रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक लेबनान मोर्चे पर भी तनाव कम करने की बात इन प्रयासों का एक मजबूत हिस्सा है। दूसरी ओर तेहरान पहले ही संकेत दे चुका है कि यदि लेबनान में इसरली सैन्य अभियान जारी रहता है तो डील तो डील तोड़ेंगे साथ में इजराइल पर हमले फिर तेहरान से किए जाएंगे। इसराइल ने पिछले कई महीनों से दक्षिणी लेबनान में अपने अभियान तेज कर दिए हैं। उसका कहना है कि इन अभियानों का मकसद हिजबुल्ला के सैन्य ढांचे, हथियार भंडार और लॉन्च साइट्स को निशाना बनाना है। वहीं हिजबुल्ला का आरोप है कि हमले युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन है और यदि इन्हें नहीं रोका गया तो जवाबी कारवाई करने का अधिकार वो अपने पास रखता है। 

Hindi me international news https://www.prabhasakshi.com/international के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से 

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 18 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 18 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: JSSC-CGL समेत 2014 से TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द, CBI जांच पर अड़े छात्र

Donald Trump ने की भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ़, भारत की तर्ज पर अमेरिका में भी लागू हो SAVE अमेरिका एक्ट

सरकार ने ECMS के 31 नए विनिर्माण प्रस्तावों को ₹7,877 करोड़ की मंजूरी दी