क्रीमिया में 'रूसी एयर बेस' पर हुआ भीषण विस्फोट, एक की मौत, रनवे पर लगी आग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2022

कीव। क्रीमिया में रूसी वायु सेना के एक अड्डे पर मंगलवार को हुए कई शक्तिशाली विस्फोटों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रूस के रक्षा मंत्रालय ने हालांकि काला सागर में साकी अड्डे पर गोलाबारी की बात से इनकार कर दिया और कहा कि वहां पर युद्ध संबंधी सामग्री को नष्ट किया गया है। वहीं, यूक्रेन में ‘सोशल नेटवर्क’ पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि यूक्रेन द्वारा दागी गई लंबी दूरी की मिसाइल के कारण विस्फोट हुए। ‘सोशल नेटवर्क’ पर साझा किए गए वीडियो में विस्फोटों से बना धुएं का विशाल गुबार नजर आ रहा है।‘क्रीमिया टूडे न्यूज’ ने टेलीग्राम पर बताया कि चश्मदीदों के अनुसार रनवे पर आग लग गई और दर्जनों धमाकों की वजह से आस-पास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

प्रमुख खबरें

रुपये में कमजोरी से MCX पर Gold वायदा एक प्रतिशत चढ़ा, सीमित दायरे में कारोबार के आसार

NIT Hamirpur के Media Conclave में बोले प्रो केजी सुरेश, एक्टिविस्ट नहीं फैक्टिविस्ट बनें पत्रकार

1967 के Naxalbari विद्रोह में China की भूमिका पर शांतनु नंदन शर्मा की नई किताब ने उठाए सवाल

Poland में PM Donald Tusk और रक्षा मंत्री पर हमले की आशंका, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क