Shastri Park Furniture Market Fire | दिल्ली के शास्त्री पार्क फर्नीचर बाजार में भीषण आग, लाखों का सामान खाक, दमकल गाड़ियों पर पथराव

By रेनू तिवारी | May 23, 2026

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित प्रसिद्ध फर्नीचर बाजार में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। इस भयावह हादसे में देखते ही देखते कई दुकानें जलकर खाक हो गईं, जिससे दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अधिकारियों ने शनिवार (23 मई 2026) को इस घटना की जानकारी दी। राहत की बात यह रही कि आग बुझाने का काम रातभर जारी रहा और इस पूरी घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। 

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के अभियान के दौरान कुछ लोगों ने दमकल कर्मियों पर पथराव किया जिसके बाद देर रात 12 बजकर 50 मिनट पर पुलिस सहायता मांगी गई। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की कुल 25 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 SRH vs RCB Match Highlights | हैदराबाद की विशाल जीत पर भारी पड़ी बेंगलुरु की 'रणनीति', हारकर भी टॉप पर बेंगलुरु, क्वालीफायर-1 में गुजरात से भिड़ंत

नुकसान का आकलन और जांच शुरू

फर्नीचर बाजार के दुकानदारों का कहना है कि आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें अपनी दुकानों से सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। इस हादसे में कई व्यापारियों की जीवनभर की कमाई स्वाहा हो गई है और नुकसान का आंकड़ा लाखों में है।

अग्निशमन अधिकारी का बयान:

"दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन (इलाके को ठंडा करने का काम) पूरा किया जा चुका है। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।" शॉर्ट सर्किट को शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिसिया जांच और बाजार के सुरक्षा ऑडिट के बाद ही साफ हो सकेगा। 

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार