By अभिनय आकाश | Jan 04, 2025
चीन के फूड मार्केट में भीषण आग लगी है। सरकारी टेलीविजन सीसीटीवी ने शनिवार को कहा कि चीन के उत्तरी प्रांत हेबेई में एक सब्जी बाजार में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। ब्रॉडकास्टर ने कहा कि अधिकारी झांगजियाकौ शहर में आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं, जिसे सुबह करीब 8.40 बजे लगने के एक घंटे बाद ही बुझा दिया गया।