Jhansi में प्लास्टिक फैक्टरी और गोदाम में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2025

झांसी जिले में प्रेमनगर के औद्योगिक क्षेत्र बिजौली में एक प्लास्टिक फैक्टरी और गोदाम में लगी आग पर करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद रविवार दोपहर तक काबू पाया जा सका। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने बताया कि दमकलकर्मियों की कड़ी मेहनत के चलते आग को आसपास स्थित अन्य फैक्टरी तक फैलने से रोक लिया गया। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे इलाके के बिजौली क्षेत्र स्थित साजिद खान नामक व्यापारी के प्लास्टिक स्क्रैप फैक्टरी और गोदाम में अचानक आग लग गई जिससे वहां रखे प्लास्टिक के कबाड़ के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की करीब चार दर्जन गाड़ियों की मदद से रविवार दोपहर तक आग पर काबू पाया लिया गया। उन्होंने बताया कि बड़ी मात्रा में प्लास्टिक का कबाड़ आदि जलने के अलावा किसी अन्य नुकसान की सूचना नहीं है और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक, क्षति का आकलन किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, सुरक्षा ऑडिट पास कर Chinnaswamy Stadium में लौटेंगे IPL मैचेस

हम नहीं देंगे साथ...ब्रिटेन-ऑस्ट्रेलिया-जापान सबने एक-एक कर किया मना, हॉर्मुज में अकेले जाने से डर गया अमेरिका

Bihar Rajya Sabha Election में NDA का महाविजय, पांचों सीटें जीतकर विपक्ष को दिया करारा झटका

Iran-US War में चीन को मिल गया मौका, ताइवान की घेराबंदी? ट्रंप हैरान!