मुंबई में एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगी, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2025

मुंबई के चेंबूर इलाके में सोमवार तड़के दो मंजिला एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग गई। महानगरपालिका के अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि सायन-ट्रॉम्बे रोड स्थित एक व्यावसायिक इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित थॉमस कुक के कार्यालय में आग लग गई। आग की सूचना रात करीब डेढ़ बजे दमकल विभाग को दी गई।

महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंचे और तड़के 4.33 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि आग बिजली के तारों और प्रतिष्ठानों, कार्यालय के फर्नीचर और कार्यालय की अन्य चीजों तक ही सीमित रही। अधिकारी ने कहा, ‘‘किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।’’ आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़