Chandni Chowk Fire | दिल्ली के चांदनी चौक में लगी भीषण आग, 12 दमकल की गाड़ियां मौके पर

By रेनू तिवारी | Jan 06, 2022

दिल्ली की मशहूर जगह चांदनी चौक में तड़के आग लगने की खबरों से हड़कंप मच गया। चांदनी चौक की लाजपत राय मार्केट में धू-धू करके दुकानें जलने लगी। स्थानीय लोगों ने जाग को देखा तो उसे बुझाने की कोशिश की। आग इतनी भयानक थी कि स्थानीय लोगों की बस में नहीं था बुझा पाना इस लिए मौके पर आग को बुझाने के लिए दमकल की करीब 12 गाड़ियां कोशिश में जुटी हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के दौरे में सुरक्षा चूक के बाद कांग्रेस को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं: जयराम ठाकुर

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला हैं लेकिन शुरूआती जांच से लगता है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी होगी। आग से अभी किसी की मौत की सूचना नहीं मिली हैं कि लेकिन ताजा तस्वीरें और वीडियो जो सामने आये हैं उससे यह लगता हैं कि दुकानों पर रखा सामान जलकर खाक हो गया हैं। आग काफी ज्यादा फैली हुई नजर आयी इस लिए काग पर काबू पाने के लिए मौके पर 12 दमकल की गाड़ियों को पहुंचना पड़ा। फिलहाल आग को काबू करने की कोशिश की जा रही हैं । पुलिस आग लगने के कारणों को पता लगा रही हैं। 

 

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब चार बजकर 43 मिनट पर लाजपत राय बाजार में आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 11 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है और प्रशीतन प्रक्रिया जारी है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 

प्रमुख खबरें

Gyan Ganga: देवताओं का वानर रूप में अवतार और अयोध्या में श्रीराम जन्म की तैयारी

Supreme Court में Solicitor General बोले, UGC के जाति भेदभाव नियमों पर विचार करेगी कमेटी

Delhi के चावड़ी बाजार में इमारत ढहने से दो की मौत, जेई और एई निलंबित

रमा एकादशी व्रत से जीवन में आती है सुख और समृद्धि