#BREAKING मुरादाबाद की तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 2 महिलाओं और 3 बच्चों की जलकर मौत

By रेनू तिवारी | Aug 26, 2022

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ हैं। शादी के समारोह स्थल पर आग लगने से पांच लोगों की जान चली गयी। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक तीन मंजिला इमारत में शादी समारोह चल रहा तभी अचानक आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। जान गवानें वाले लोगों में दो महिलाओं और तीन बच्चें शामिल हैं। घटना के बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। आस-पास के लोगों ने आग से सात लोगों को बचाने में मदद की।

इसे भी पढ़ें: असम पुलिस का ऑपरेशान 'आतंकी साफ'! राज्य में अलकायदा से जुड़े 34 लोगों को किया गया गिरफ्तार

इमारत के मालिक, जो एक विवाह स्थल भी है, ने घर के भूतल पर कबाड़ का सामान रखा था और कहा जाता है कि आग कबाड़ में ही लगी थी। टाइम्स ऑफ इंडिया ने जिलाधिकारी के हवाले से कहा, "जिस घर में आग लगी थी, उस घर में तीन भाइयों का एक संयुक्त परिवार रहता था।" उन्होंने कहा कि दमकलकर्मी घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Garhwal Commissioner ने जारी किए निर्देश, भारी बारिश के चलते थमी Char Dham Yatra

Election Commission में मतभेद और नियुक्ति प्रक्रिया पर Congress ने उठाए सवाल

Pakistan के Dera Ismail Khan में चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमला, 11 की मौत, TTP ने ली जिम्मेदारी

राजनीति नहीं, समाज बने शक्ति केंद्र: प्रो. संजय द्विवेदी