पाइप के गोदाम में लगी भीषण आग, आस-पास के घर करवाएं खाली

By सुयश भट्ट | Oct 14, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के मोहन नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक प्लास्टिक पाइप  गोदाम रिहायशी इलाके और पेट्रोल पंप के पास है। मोहन नगर के कुछ घर भी आग और धुएं से प्रभावित हुए हैं।

आपको बता दें कि प्रशासन ने रिहायशी इलाके को खाली करवा दिया है। आग की लपटें और काला धुआं शहर में काफी दूर से दिखाई दे रहा है। वहीं दमकल की 7-8 गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास कर रही हैं।  यह गोदाम पगारिया ट्रेडर्स का है जिसमें कृषि उपयोग के PVC पाइप और केबल थी।

इसे भी पढ़ें:दोस्त के साथ घूमने जा रही युवती को पिता ने सड़क पर रोका, दोस्त की करी पिटाई, वीडियो हुआ वायरल 

वहीं घटना स्थल पर भारी भीड़ एकत्रित होने पर पुलिस प्रशासन ने सबको हटाया है। पेट्रोल पंप और रिहायशी इलाके में आग नहीं फैले इसके लिए पुलिस प्रशासन और दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। रिहायशी इलाका होने की वजह से आग बुझाने में दमकल टीम को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट