Gaza में Hamas को बाहर फेंकने के लिए जबरदस्त प्रदर्शन! क्या नेतन्याहू ने खेल किया?

By अभिनय आकाश | Mar 27, 2025

गाजा में लोग हमास के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं और हमास से गाजा छोड़ने की मांग की जाने लगी है। जंग शुरू होने के बाद ये हमास के खिलाफ गाजा में हो रहा सबसे बड़ा प्रदर्शन है। 25 मार्च को उत्तरी गाजा के इलाके में फिलिस्तीनी लोग एकट्ठा हए। सीएनए और एनवाईटी जैसे अमेरिकी मीडिया संगठन ने इनकी संख्या हजार के करीब बताई। इन वीडियोज में देखा जा सकता है कि लोगों के हाथों में तख्तियां हैं और वो हमास विरोधी नारे लगा रहे हैं। हमास आतंकवादियों का समूह है। हमें शांत और सामान्य जीवन चाहिए। हमास गाजा से बाहर चला जाए। 

वो आगे कहते हैं कि आज हम बेत लाहिया शहर में बाहर आए। हम शांति से रहना चाहते हैं। हम युद्ध के ख़िलाफ़ हैं, हम ऐसे लोग हैं जो दुनिया की बाकी आबादी की तरह जीना चाहते हैं। बेत लाहिया में फ़िल्माए गए फुटेज में प्रदर्शनकारियों को हमास को बाहर करने की मांग करते हुए दिखाया गया। बयान में हमास ने हमारे लोगों, हमारे राष्ट्र और दुनिया के स्वतंत्र लोगों से शुक्रवार, शनिवार और रविवार को गाजा, यरुशलम और अल-अक्सा की रक्षा के लिए जुटने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें: Pakistan में घुसेगा इजरायल, ये प्लान जानकर चौंक जाएगा भारत

इजरायल के पूर्वी ओर दक्षिणी किनारे पर जमीन के दो टुकड़े हैं। पूर्वी छोड़ में वेस्ट बैंक और दक्षिणी हिस्से में गाजा पट्टी है। इन्हें फिलिस्तीन टेरिटरी कहते हैं। वेस्ट बैंक पर फिलिस्तीन ऑथरिटी का शासन चलता है। उसमें फतेह मूवमेंट का दबदबा रहा है। फिलिस्तीन ऑथरिटी को फिलिस्तीन का आधिकारिक प्रतिनिधि माना जाता है। हालांकि वेस्ट बैंक पर उनका फुल कंट्रोल नहीं है। इजरायल का असर बना रहता है। दूसरा हिस्सा गाजा पट्टी जो 41 किलोमीटर का है। इसकी पश्चिमी सीमा भूमध्य सागर, दक्षिणी सीमा मिस्र, जबकि उत्तरी और पूर्वी सीमा इजरायल से लगी है। जून 2007 से गाजा पट्टी का कंट्रोल हमास के पास है। इसकी स्थापना दिसंबर 1987 में हुई थी और संस्थापक शेख अहमद यासीन थे। 

प्रमुख खबरें

अबकी बार राष्ट्रीय एकता सरकार, इजरायल में होगा कांग्रेस-बीजेपी का गठबंधन? ये है नेतान्याहू का प्लान B

Rajasthan में 12 लाख रुपये लेकर दूसरे की जगह भर्ती परीक्षा देने वाला कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

UP में सरकारी नौकरी के नियम सख्त होते ही CM Yogi पर बरसा विपक्ष, पूछा- क्या अंग्रेजों का शासनकाल चल रहा है?

New Zealand को लगा झटका, फर्ग्यूसन और मैट हेनरी भारत के खिलाफ T20I सीरीज के बाकी मैचों से बाहर