Rajasthan में 12 लाख रुपये लेकर दूसरे की जगह भर्ती परीक्षा देने वाला कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 29, 2026

राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में 12 लाख रुपये लेकर दूसरे स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में एक सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष आपरेशन समूह) विशाल बंसल ने बताया कि आरोपी वीरमा राम बिश्नोई (45) सांचौर का रहने वाला है।

बंसल ने बताया कि यह परीक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 25 दिसंबर, 2022 को आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि भारमल राम ने चयन प्रक्रिया के दौरान सिहोर स्थित श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्री का इस्तेमाल किया था। एसओजी ने इस फर्जी डिग्री गिरोह के सिलसिले में विश्वविद्यालय के कुलपति समेत तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि वीरमाराम 2004 में उच्च माध्यमिक परीक्षा में भी फर्जी अभ्यर्थी के तौर पर शामिल हुआ था, जिसके लिए जालोर जिले में एक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Nagpur सीट पर कांग्रेस की जीत बदलाव का संकेत, हर्षवर्धन सपकाल का बयान

हिन्दुस्तानी सरजमीं से होगा टाइप-25 का परीक्षण, भारत में मिसाइल क्यों टेस्ट करना चाहता है जापान?

Cristiano Ronaldo ने Lionel Messi को पछाड़ा, जीता Best Ballon dOr of All Time अवॉर्ड

लागत बढ़ने और कमजोर मांग से Ambuja Cements का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 90 प्रतिशत गिरा