Satyajit Ray Birth Anniversary: भारतीय सिनेमा के वो 'Master Director', जिन्हें मिला भारत रत्न और Oscar

By अनन्या मिश्रा | May 02, 2026

फिल्मी दुनिया के दिग्गज डायरेक्टर रहे सत्यजीत रे का 02 मई को जन्म हुआ था। सत्यजीत रे के लहू में कला और कलम में लेखन की अद्भुत शक्ति थी। देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में उनकी गहरी छाप रही है। सिनेमा और कला के क्षेत्र में सत्यजीत रे के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सत्यजीत रे को फ़िल्मों में विशेष योगदान के लिए उनको ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर सत्यजीत रे के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Leonardo da Vinci Death Anniversary: Mona Lisa की एक मुस्कान ने दुनिया को भुला दिए Leonardo da Vinci के ये महान आविष्कार

विज्ञापन एजेंसी में किया काम

फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले सत्यजीत रे ने एक ब्रिटिश विज्ञापन एजेंसी में काम किया था। साल 1950 में इस एजेंसी के साथ लंदन में बिताए 6 महीने में सत्यजीत रे के मन में फिल्म मेकिंग को लेकर दिलचस्पी बनाई। इस दौरान सत्यजीत रे ने बाइसिकल थीफ नाम की फिल्म देखी। जिसने उनकी जिंदगी पर गहरा असर डाला था।

पहली फिल्म

इसके बाद साल 1955 में सत्यजीत रे ने फिल्म 'पाथेर पांचाली' नामक फिल्म बनाई। इस फिल्म ने न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में नाम कमाया था। इस फिल्म को भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक माना जाता है। बता दें कि सत्यजीत रे ने अपने फिल्मी करियर में 36 फिल्मों का डायरेक्शन किया है। इनमें से अप्पू ट्रॉयलॉजी की कहानियां आज भी लोगों को याद है। उनकी फिल्मों को भारतीय सिनेमा का आईना कहा जाता है।

बता दें कि आज भी सत्यजीत रे की फिल्में ऐज भी सिनेमाई दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। यह भारत के उन चंद डायरेक्टर्स में से हैं, जिनमें दुनिया के दिग्गज फिल्म मेकर्स सलाम ठोका करते थे।

मिला था ऑस्कर

सत्यजीत रे को कई खिताबों से सम्मानित किया जा चुका है। भारत रत्न से लेकर फ्रांस के ऑनर तक से सत्यजीत रे को सम्मानित किया जा चुका है। उनको ऑस्कर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

मृत्यु

वहीं 23 अप्रैल 1992 को सत्यजीत रे का निधन हो गया था।

प्रमुख खबरें

UKMTO ने ओमान तट पर मालवाहक जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल हमले की शुरू की जांच

UGC की मंजूरी से भारत में खुलेंगे 15 विदेशी विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा का होगा विस्तार

RSS नेता Atul Limaye का बयान, CJP का आंदोलन राष्ट्र-विरोधी और भटका हुआ

Sheikh Hasina के वर्चुअल संबोधन को लेकर Bangladesh ने मांगी Bharat से सफाई