कृति हमेशा ही सच बोलती है: सुशांत सिंह राजपूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2016

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ‘राब्ता’ की अपनी सहकलाकार कृति सैनन के साथ अपने लिंक-अप की खबरों को महज अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि कृति ने इस बारे में पहले जो भी कहा है, वो बिल्कुल सच है। पिछले महीने अभिनेत्री कृति ने सुशांत के साथ डेटिंग की खबरों को पूरी तरह से खारिज करते हुए इस अफवाह पर रोक लगाने की कोशिश की थी। सुशांत से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘कृति हमेशा सच बोलती है। उन्होंने जो भी कहा है, वो सही है।30 वर्षीय अभिनेता कल रात अपनी आने वाली फिल्म ‘एम एस धोनी:अनटोल्ड स्टोरी’ के ट्रेलर लांच के दौरान बात कर रहे थे। यह फिल्म भारतीय एक दिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है।

 

दरअसल अभिनेता जब इस फिल्म में काम को लेकर व्यस्त थे तब उनकी पर्सनल लाइफ मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई थी। पिछले साल उनका ब्रेक अप अंकिता लोखंडे से हो गया था, ये दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। इसके अलावा उन्हें ‘धोनी’ के लिए क्रिकेट के शॉट का अभ्यास करते हुए पसली की चोट का भी सामना करना पड़ा। सुशांत ने कहा कि उनका ध्यान पूरी तरह से फिल्म पर था, चोट और ब्रेकअप का प्रभाव फिल्म पर नहीं पड़ा। शादी के सवाल पर अभिनेता ने कहा, ‘पहले लड़की मिले तो’ फिल्म ‘एम एस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी’ में सुशांत के साथ अनुपम खेर, कायरा आडवानी और दिशा पटानी भी हैं। फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: China जब Air Pollution की समस्या से निजात पा सकता है तो भारत ऐसा क्यों नहीं कर सकता?

Shirdi Sai Baba Temple: शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने का बना रहे प्लान, यहां देखें यात्रा से जुड़ी हर डिटेल्स

अब पराली नहीं जलाई जा रही फिर भी दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट क्यों: पंजाब के मुख्यमंत्री मान

Manipur के बिष्णुपुर जिले में फिर गोलीबारी से तनाव बढ़ा