Vaishno Devi Rain | भारी बारिश के कारण रोकी गयी माता वैष्णो देवी की यात्रा 9 घंटे बाद बहाल, बाणगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा

By रेनू तिवारी | Aug 20, 2022

बारिश के कारण पहाड़ों का हाल बेहाल है। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा शुक्रवार शाम को भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ के बाद अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई थी। वैष्णो देवी के दर्शन करने वालों को रास्ते में ही रोक दिया गया था। फिलहाल 9 घंटे बाद अस्थायी रूप से रोकी गयी यात्रा को फिर से शुरूकर दिया गया लेकिन बारिश अभी भी जारी है। तेज बारिश के कारण बाणगंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया था। 

इसे भी पढ़ें: ताइवान पर चीन की तिलमिलाहट, यूक्रेन- रूस की जंग के बीच ऑस्ट्रेलिया में 17 देशों के बीच युद्धाभ्यास, भारत भी हुआ शामिल | Pitch Black Exercise

अधिकारी ने कहा सुरक्षा के लिहाज से एहतियात के तौर पर कटरा से यात्रा को ऊपर की ओर जाने से रोक दिया गया है। भवन क्षेत्र में वर्तमान में तीर्थयात्रियों, पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों और अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवनीत, जो भवन में तैनात हैं, की निगरानी में सांझीछत और फिर कटरा की ओर आने वाले यात्रियों को प्राथमिकता दी जा रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Lakshmi Yojana: CM Rekha Gupta ने बांटे Approval Letters, Women Empowerment और CBDC मॉडल का विस्तृत विश्लेषण

UP Elections से पहले SP का बड़ा दांव, Dimple Yadav ने किया स्त्री सम्मान का ऐलान: हर साल देंगे 40 हजार

Gen Alpha छात्र सड़कों पर उतरे, जर्जर School Infrastructure के खिलाफ शुरू किया आंदोलन

Adani Energy को Maharashtra में मिला 4,700 करोड़ का Transmission Project, अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ेगा दबदबा