ANTF ने Mathura में पकड़ा सवा करोड़ रुपये का गांजा, पांच तस्कर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 24, 2026

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा 251 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब सवा करोड़ रुपये है। मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनका कथित सरगना फरार हो गया।

इस दौरान जैविक खाद के कट्टों के नीचे छिपाकर रखा गया 251 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, गांजे की खेप को मथुरा और अलीगढ़ में पहुंचाया जाना था। पुलिस ने ट्रक की आगे टोह लेते चल रही एक कार में सवार तीन लोगों तथा ट्रक के चालक और क्लीनर समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, उनका कथित सरगना मुकुल मोटरसाइकिल से ट्रक के पीछे चल रहा था और पुलिस की कार्रवाई देखकर फरार हो गया। रिफाइनरी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में उड़ीसा के मलकानगिरि जिले के रहने वाले ट्रक चालक जयंती और क्लीनर विद्युत तथा अलीगढ़ निवासी हरविंदर, अभिजीत और ललित शामिल हैं। कथित सरगना मुकुल की तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Weather: कोटा, जयपुर और भरतपुर में 26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

Allahabad High Court IAS Officer | मैं सीनियर IAS हूँ, तुमने बदतमीजी की... महिला जज को फोन पर धमकाना पड़ा भारी, दुर्गा शक्ति नागपाल पर चलेगा अवमानना का केस!

BCCI Junior Selection Committee युवा खिलाड़ियों को ड्रग्स और मैच फिक्सिंग के खतरों से करेगी सतर्क

Sawan Special: सावन के महीने में हाथों की रौनक बढ़ाएंगे ये Green Bangles के ट्रेंडी और खूबसूरत Designs