By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 03, 2026
मुंबई, तीन नवंबर रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 12 पैसे मजबूत होकर 94.72 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू शेयर बाजार में विदेशी पूंजी के प्रवाह से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, अमेरिका में महत्वपूर्ण मध्यावधि चुनाव से पहले डॉलर के मजबूत होने से दुनियाभर के निवेशकों के सतर्क रहने से रुपये की बढ़त सीमित रही।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 101.65 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 551.77 अंक चढ़कर 76,244.55 अंक पर और निफ्टी 129.60 अंक की बढ़त के साथ 23,570.40 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.01 प्रतिशत गिरकर 104.76 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 3,114.68 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की।