Mathura में GLA University छात्रा की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 22, 2026

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक निजी विश्वविद्यालय की छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कुदी गांव निवासी अंकिता तिवारी के रूप में हुई है।

वह जीएलए विश्वविद्यालय में बीबीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने बताया कि अंकिता अपने भाई अंशुमान के साथ वृंदावन के ओमैक्स सिटी में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, अंकिता का भाई भी जीएलए विश्वविद्यालय में अध्ययनरत है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह अंकिता स्कूटी से विश्वविद्यालय के लिए निकली थी जबकि अंशुमान ऑटो से उसके पीछे आ रहा था। पुलिस के मुताबिक, जैसे ही अंकिता जैंत थाना क्षेत्र के पास एक मोड़ पर पहुंची, तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने से अंकिता की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में एक अन्य छात्र घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि अंशुमान ने अंकिता को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैंत थाना प्रभारी सोनू सिंह ने बताया कि अंकिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Sabarimala Pilgrimage में समय पर इलाज से बची 14 श्रद्धालुओं की जान, 20 हजार को मिली मेडिकल मदद

Women Health: लंबे समय तक Breastfeeding कराने से घटता है Breast Cancer का जोखिम, पर पूरी सुरक्षा नहीं

Sheikh Hasina ने बांग्लादेश लौटने के लिए तय की तारीख, 16 दिसंबर को विजय दिवस पर ढाका जाने की तैयारी

Sonia Gandhi ने 15 दिन में माफी नहीं मांगी तो... Savarkar मामले में कोर्ट में अवमानना याचिका