उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन में छूट के साथ खुल गए मथुरा-वृन्दावन के मंदिर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

मथुरा। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में उल्लेखनीय कमी होने पर राज्य सरकार द्वारा बाजार एवं अन्य व्यापारिक गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद मथुरा जिला के सभी मंदिर मंगलवार से खुलने शुरू हो गये हैं। राज्य सरकार ने मंगलवार से आम बाजारों एवं अन्य व्यापारिक गतिविधियों को पुनः प्रारंभ करने की अनुमति दे दी है। इन मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर एवं वृन्दावन का विश्वप्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर भी शामिल है। हालांकि यहां एक बार में सिर्फ पांच दर्शनार्थियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। बांके बिहारी मंदिर में लॉकडाउन से पूर्व जारी ऑनलाइन पंजीयन के नियम का भी पालन हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: बलूचिस्तान आतंकी हमले में चार पाकिस्तानी अर्धसैनिक बल के जवान की मौत, आठ घायल

मंदिर के सामान्य प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया, ‘‘मंदिर में सुबह साढ़े पांच बजे से सुबह सात बजे तक ही दर्शन सुलभ हो सकेगा और शनिवार व रविवार को सरकारी आदेश के मुताबिक मंदिर बंद रहेगा।’’ वृन्दावन के इस्कॉन मंदिर के प्रबंधकों ने बताया, ‘‘मंदिर सुबह नौ बजे से खुल गया है और दोपहर एक बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। सायंकाल में चार से साढ़े छह बजे तक दर्शन का समय रहेगा।’’ वहीं, मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी ने बताया, ‘‘मंदिर में दो बार सुबह और दो बार शाम को विशेष झांकियों के समय ठाकुरजी के दर्शन होंगे। प्रथम झांकी प्रातः सवा आठ से पौने नौ बजे तक व द्वितीय झांकी सुबह सवा दस से 11 बजे तक होगी। सायंकाल की झांकी के लिए शाम पौने पांच से सवा पांच तक और शाम सवा छह से सात बजे तक मंदिर खुलेगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर