Matrubhoomi: भारतीय रेलवे ने तैयार किया दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज, फ्रांस के एफिल टॉवर को देगा टक्कर

By निधि अविनाश | Mar 24, 2022

जम्मू-कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल चिनाब तैयार हो रहा है जिसका काम लगभग हो चुका है। जल्द ही रेलवे संचालन के लिए इसे खोला जाएगा। वहीं रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर आने वाले रेलवे पुल के 476 मीटर लंबे स्टील मेहराब की एक तस्वीर शेयर की है। बता दें कि,  दिसंबर 2022 में रेल यातायात के लिए चिनाब रेल ब्रिज खुलने की उम्मीद है।

जानकारी के लिए बता दें कि, चिनाब नदी पर इस पुल का निर्माण भारतीय रेलवे उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के तहत तैयार किया जा रहा है। इस पुल की ऊंचाई 359 मीटर है और चिनाब ब्रिज हमेशा से ही चर्चा में रहा क्योंकि इसे दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनाने का दावा किया गया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक, पुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। वहीं पुल के आर्च का निर्माण माक्च 2021 में ही पूरा हो गया था और बाकी के काम जैसे ट्रैक बिछाने जैसे काम भी खत्म होने वाले है। 

आइये जान लेते है दुनिया के सबसे ऊंची पुल के बारे में

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन चिनाब पुल फ्रांस के एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा होगा।

चिनाब पुल नदी तल से 359 मीटर ऊंचाई  पर तैयार किया जा रहा है।

1.315 किमी लंबे इस पुल के दोनों सिरों पर स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं।  

यह पुल 266 किमी प्रति घंटे तक हवा के वेग का सामना करने में सक्षम है।

भूकंप प्रवण भूकंपीय क्षेत्र IV में निर्मित, विभिन्न IIT द्वारा भूकंपीय विश्लेषण भी किया गया है।

पुल भूकंपीय क्षेत्र V तक भूकंप बलों का सामना करने में सक्षम होगा।

पुल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के परामर्श से विस्फोट-प्रूफ के रूप में भी डिजाइन किया गया है।

पुल की उम्र 120 साल होगी, और इसकी डिजाइन गति 100 किमी होगी।

 

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra