कुतुबमीनार की मस्जिद में नमाज का मामला पहुंचा दिल्ली हाई कोर्ट, एक्टिंग चीफ जस्टिस ने कहा- रजिस्ट्रार के सामने रखें अपनी बातें

By अभिनय आकाश | Jun 03, 2022

कुतुब मीनार परिसर में स्थित मस्जिद में नमाज पढ़े जाने पर रोक लगाने के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुमौती दी गई है। कुतुब मीनार परिसर में मौजूद मस्जिद में नमाज पढ़े जाने पर रोक के भारतीय पुरात्व सर्वेक्षण (एएसआई) के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। जिसमें वकील की ओर से कहा गया है कि ये वक्फ बोर्ड की संपत्ति है और यहां काफी वक्त से नमाज पढ़ी जा रही है। इसके बावजूद 15 मई को अचानक से भारतीय पुरात्व सर्वेक्षण की तरफ से नमाज पर रोक लगा दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: क्या कुतुब मीनार परिसर में होगी खुदाई और मूर्तियों की आइकोनोग्राफी होगी? जानिए केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने क्या कहा

बता दें कि बीते दिनों कुतुब मीनार परिसर में हिंदू और जैन देवताओं की मूर्तियों की पुन: स्थापना करने की मांग के बीच दिल्ली वक्फ बोर्ड ने दावा किया है कि यहां कुतुब मीनार परिसर की मस्जिद में नमाज पहले से होती रही है, लेकिन भारतीय पुरतत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने इसे रुकवा दिया था। बोर्ड ने इस मस्जिद में नमाज की अनुमति देने की मांग की है। वहीं कुतुब मीनार मामले पर दिल्ली की साकेत कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कोर्ट में दोनों पक्षों की दलील के साथ मामले पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। 9 जून को कुतुब मीनार मसले पर कोर्ट का आदेश आएगा।  

प्रमुख खबरें

ICC की कार्रवाई: Prabhat Jayasuriya ने भारत के खिलाफ खोया आपा, मैदान पर तोड़फोड़ के बाद मिली सख्त सजा

Himanta Biswa Sarma ने New Delhi में की राज्यपाल से मुलाकात, असम में बाढ़ राहत पर हुई चर्चा

Sanjay Bangar की बेटी Anaya Bangar को Australia में मिली बड़ी राहत, अब महिला कम्युनिटी क्रिकेट में दिखाएंगी दम

Palghar के आश्रम स्कूल में 7 वर्षीय छात्र की बुखार से मौत, जांच के लिए SIT गठित