ऑस्कर विजेता इस सुपरस्टार ने पत्नी के साथ मिलकर डोनेट किए 80 हजार फेस मास्क

By रेनू तिवारी | Apr 13, 2020

कोरोना वायरस की महामारी से पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। दुनिया की रफ्तार थम गई है, लॉकडाउन के कारण कई लोगों के पास खाना भी नहीं है। ऐसे में जो भी सक्षम है वो अपनी ओर से हर मदद देने का प्रयास कर रहा है। सिनेमा इंडस्ट्री के लोगों ने इस मुश्किल घड़ी में सरकार का लोगों का बढ़-चढ़ कर साथ दिया है। बॉलीवुड के अधिकतर सेलेब्स ने सरकार को मदद की है इस मुश्किल दौर में। हॉलीवुड के सितारों भी इस संकट के दौर में लोगों की मदद के लिए सामने आये हैं।

इसे भी पढ़ें: अर्जुन कपूर ने मलाइका के लिए बनाई ये स्वीट डिश, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीत चुके अभिनेता मैथ्यू मैककोनाघी (actor matthew mcconaughey)और उनकी पत्नी, मॉडल कैमिला मैककोनाघी ने टेक्सास और लुइसियाना में  80,000 फेस मास्क दान कर रहे हैं। इस कपल ने ये फेसमास्क ऑस्टिन फायर डिपार्टमेंट को दिए हैं। इस डिपार्टमेंट ने भी सोशल मीडिया पर इस कपल का शुक्रिया अदा किया है।

इस बात की जानकारी देते हुए कैमिला मैककोनाघी ने सोशल मीडिया पर लिखा- "हमारा मिशन उन लोगों की रक्षा करना है जो हमारी रक्षा करते हैं. "हम अपने गृहनगर ऑस्टिन - टेक्सास, लुइसियाना और राष्ट्रव्यापी से पहले उत्तरदाताओं की मदद करने के बारे में भावुक हैं क्योंकि हम इस राष्ट्रीय महामारी का मुकाबला करते हैं।"

द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, टेक्सास में कोरोनोवायरस से 11,568 पुष्टि की गई और 231 मौतें हुईं। लुइसियाना में, टाइम्स के अनुसार, 19,253 पुष्ट मामले और कोरोनावायरस से 755 मौतें हैं।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज