मौलाना साद ने दिल्ली पुलिस से मांगी FIR की कॉपी, पूछा- कोई नयी धारा जुड़ी है?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2020

नयी दिल्ली। तबलीगी जमात के नेता मौलाना साद कांधलवी ने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को पत्र लिख कर कहा है कि वह अपने खिलाफ जांच में सहयोग करना चाहते हैं और उन्हें मिले नोटिसों का जवाब देकर वह पहले से ही इस जांच का हिस्सा बन चुके हैं। बृहस्पतिवार को लिखे इस पत्र में मौलाना कांधलवी ने जांच एजेंसी से कहा है कि यदि उनकी प्राथमिकी में कोई नयी धारा जुड़ी है तो कृपया उन्हें इसकी सूचना दें और उन्हें इसकी एक प्रति भी उपलब्ध कराएं। पत्र में कहा गया है कि एक और दो अप्रैल को उन्हें जारी नोटिसों का जवाब देकर वह पहले ही इस जांच का हिस्सा बन चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: तबलीगी जमात और रोहिंग्या के रिश्तों पर बड़ा खुलासा, MHA ने राज्यों से कहा- शिविरों की कराएं कोरोना स्क्रीनिंग

मौलाना कांधलवी ने कहा है कि वह जांच के लिए और उसमें सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार हैं। निजामुद्दीन थाना के प्रभारी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 31 मार्च को मौलाना सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। यह मामला कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लागू धारा 144 के बावजूद निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किये जाने को लेकर दर्ज किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने भी कांधलवी, जमात के जुड़े ट्रस्ट और अन्य के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली के रोहिणी में दिनदहाड़े चाकू घोंपकर युवक की हत्या: राजधानी में लगातार आपराधिक घटनाओं से दहशत का माहौल

Nvidia CEO Jensen Huang के चीनी एजेंट से रिश्ते की FBI जांच, Donald Trump बोले नहीं होगी परेशानी

Bombay High Court ने गिरगांव चौपाटी पर Chhath Puja मनाने की अनुमति मांगने वाली याचिका खारिज की

Chhath Puja पर बिहार के घाटों पर पटाखों और निजी नावों पर रोक, आपात स्थिति में मुस्तैद रहेगी QMRT