मौलाना तौकीर रजा की बहू निदा खान भाजपा में शामिल, सपा-बसपा के कई नेताओं ने भी बदला पाला

By अंकित सिंह | Jan 30, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल का सिलसिला भी लगातार जारी है। इन सबके बीच आज बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। जानकारी के मुताबिक 21 ऐसे लोग हैं जिन्होंने आज भाजपा का दामन थामा है। इनमें ऐसे कई नेता भी हैं जो अपनी पार्टियों के लिए वर्षों से जमीन पर काम करते रहे हैं। लेकिन आज खास बात यह भी है कि मौलाना तौकीर रजा खां की बहू निदा खान ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है। निदा खान ने दावा किया कि वह पार्टी के कार्यों से प्रभावित होकर इसमें शामिल हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें: मोहम्मद मुस्तफा के बयान से पंजाब में भी हो गयी है साम्प्रदायिक राजनीति की शुरुआत

तौकीर रजा अक्सर विवादों में रहते हैं। हाल में ही उन्होंने कांग्रेस के समर्थन का ऐलान किया था। निदा खान का निकाह आल्हा हजरत खानदान के मौलाना उस्मान रजा खां उर्फ अंजुम मियां के पुत्र शीरान रजा खां के साथ हुआ था। मौलाना उस्मान तौकीर रजा खां के बड़े भाई हैं। इस नाते निदा खान भी तौकीर रजा की बहू हुईं। निदा शीरान रजा का लगभग 1 साल पहले तलाक हो गया था। मामला तीन तलाक का बना और निदा ने लंबी लड़ाई भी लड़ी है। 

प्रमुख खबरें

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।

फुटबॉल का विवाद सियासत में पहुंचा, New York Mayor बोले- रेफरी के गलत फैसले से हारा Egypt