मौलाना तौकीर रजा ने कांग्रेस का किया समर्थन, बोले- अखिलेश यादव मुसलमानों के लिए बीजेपी से भी खराब

By अंकित सिंह | Jan 17, 2022

उत्तर प्रदेश में चुनावी ऐलान के साथ ही सभी दल अपने कुनबे को बड़ा करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में विभिन्न पार्टियों की ओर से सभी समीकरणों को साधने की लगातार कोशिश की जा रही है। आज इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने बिना किसी शर्त कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की उपस्थिति में मौलाना तौकीर रजा ने अखिलेश यादव पर भी जमकर हमला किया। तौकीर रजा ने कहा कि अखिलेश यादव मुसलमानों के लिए बीजेपी से भी खराब है। उन्होंने कहा कि अखिलेश के हाथ गैरजिम्मेदार हाथ है और उनके हाथों में सूबे की बागडोर को नहीं सौंप सकते। अपने वक्तव्य के दौरान मौलाना तौकीर रजा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को सच्चा सेक्युलरिस्ट बताया। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कोरोना के 15,622 नए मामले दर्ज, एक्टिव मामलों की संख्या एक लाख के पार

सपा और भाजपा पर हमला जारी रखते हुए मौलाना तौकीर रजा ने दोनों ही दलों को मुसलमानों के लिए खराब बताया। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ने जा रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी पूरा दमखम उत्तर प्रदेश में लगा रही है। उत्तर प्रदेश की 403 सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होंगे जबकि नतीजे 10 मार्च को आएंगे। उत्तर प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच माना जा रहा है। लेकिन बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस की वजह से मुकाबला दिलचस्प दिखाई दे रहा है। 

 

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi