लद्दाख सीमा विवाद: जयराम रमेश ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- राजनीतिक दलों को जानकारी नहीं दे रहे मौनेंद्र मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि लद्दाख में सीमा विवाद पर वह राजनीतिक दलों और पूर्व प्रधानमंत्रियों को जानकारी नहीं दे रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ चीन ने 1962 में भारत पर हमला किया था। वाजपेयी और दूसरे नेताओं ने नेहरू को पत्र लिखकर आग्रह किया कि संसद का सत्र बुलाया जाए। नेहरू ने इस मांग को स्वीकार किया और अपनी नीतियों की कड़ी आलोचनाओं को सुना।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘अब हमारे यहां ‘मौनेंद्र मोदी’ हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्रियों एवं राजनीतिक दलों के नेताओं को जानकारी भी नहीं दे रहे हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: भारत-चीन गतिरोध को शीर्ष रूसी सांसद ने बताया द्विपक्षीय मामला, कहा- रूस को इसमें नहीं करना चाहिए हस्तक्षेप 

कांग्रेस का आरोप है कि बयान जारी करने वाले में बहुत लोगों का ताल्लुक सत्तारूढ़ पक्ष से है। इस बारे में पूछे जाने पर सिंघवी ने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘पहला प्रश्न यही है कि यह चिट्ठी क्यों लिखी की गई और किसकी तरफ से लिखी गई है। लिखने वालों को यह भी बताना चाहिए कि वे किस संस्था या दल से जुड़े हैं। इस चिट्ठी में ऐसी बू आ रही है कि आप लोकतंत्र में लोगों की आवाज दबाना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने कई बार कहा है कि हम राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार के साथ हैं। लेकिन हम यह भी चाहते हैं कि आप हमें विश्वास में लीजिए और यह बताइए कि कितने किलोमीटर अंदर तक चीन के सैनिक आ गए हैं।’’ सिंघवी के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन के सैनिक अच्छी-खासी संख्या में आए हैं। बाद में पत्र सूचना कार्यालय की तरफ से इस पर सफाई दी गई।

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel पर Fake News Alert: सरकार ने दी चेतावनी, अफवाह फैलाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

HDFC Bank के पूर्व चेयरमैन के एक पत्र से हिला बाजार, Investors की चिंता के बीच SEBI Probe शुरू

Harry Maguire का बड़ा बयान, बोले- Coach Amorim नहीं, Manchester United के खिलाड़ी थे जिम्मेदार

World Cup से बाहर होंगे Neymar? ब्राजील के कोच Carlo Ancelotti ने चयन पर स्थिति साफ की