Vat Savitri Vrat Date: 15 या 16 मई? यहां दूर करें सारा Confusion, जानें सही मुहूर्त

By अनन्या मिश्रा | May 15, 2026

हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत को बेहद शुभ माना जाता है। हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट सावित्री व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन सावित्री ने अपने सतीत्व और दृढ़ संकल्प के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस छीन लिए थे। लेकिन इस बार महिलाओं के मन में वट सावित्री व्रत की तारीख को लेकर कंफ्यूजन बनी है। ऐसे में आज इस आर्टिकलके जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि 15 या 16 मई कब रखा जाएगा वट सावित्री व्रत। इसके साथ ही व्रत की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व के बारे में भी जानेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Astrology Tips: इन 5 Zodiac Signs पर है साढ़ेसाती-ढैय्या, ये 5 गलतियां बना देंगी कंगाल

शुभ मुहूर्त

बता दें कि 16 मई 2026 की सुबह पूजा के लिए कई तरह के शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:07 मिनट से लेकर 04:48 मिनट तक रहेगा। वहीं दोपहर 02:04 मिनट से लेकर 03:28 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा। फिर शाम को 07:04 मिनट से 07:25 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त रहेगा। इस दौरान आप वटवृक्ष की पूजा और परिक्रमा कर सकते हैं। 

पूजन विधि

सुबह स्नान के बाद महिलाएं नए वस्त्र पहनकर सोलह श्रृंगार करती हैं। वहीं पूजा की थाली में रोली, धूप, दीप, अक्षत, फल, कच्चा सूत और भीगे हुए चने रखें। इसके बाद सत्यवान और सावित्री की कथा सुनी जाती है। फिर पूजा के आखिरी में बड़ों का आशीर्वाद लेकर व्रत को पूरा किया जाता है। इस दिन आटे के गुलगुले और कई तरह के पकवान बनाने की परंपरा है।

महत्व

धार्मिक शास्त्रों में बरगद के पेड़ को पूजनीय माना जाता है। क्योंकि इस पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव तीनों देवों का वास होता है। बरगद के पेड़ की पूजा करके महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार के लिए सुख-समृद्धि मांगती हैं। पूजा के दौरान वट वृक्ष पर सूत का धागा लपेटा जाता है। वहीं वट वृक्ष की 7 या 108 बार परिक्रमा करना विशेष फलदायी माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Flight Ticket Price: एक ही रूट का किराया 8000 और 18000 क्यों? Supreme Court ने सरकार से मांगा जवाब

India-UAE दोस्ती की नई मिसाल, PM Modi के विमान को F-16 फाइटर जेट्स ने किया एस्कॉर्ट

धार का भोजशाला मंदिर है... हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर

West Asia में तनाव के बीच PM Modi का UAE दौरा, बोले- शांति के लिए भारत हरसंभव सहयोग देगा