आपको कामयाबी मिले! जीत पर दोस्त नेतन्याहू ने मोदी को ऐसे दी बधाई

By अभिनय आकाश | Jun 05, 2024

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव 2024 में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। एक्स पर नेतन्याहू ने लिखा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार फिर से चुने जाने पर हार्दिक बधाई देता हूं। भारत और इजराइल की दोस्ती नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ती रहे। आपको कामयाबी मिले! इससे पहले आज, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने जीत हासिल करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा मैं भारत में दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों के सफल आयोजन का स्वागत करता हूं। भारत के संसदीय चुनावों में लगातार तीसरी जीत पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बधाई।

इसे भी पढ़ें: जहां PM मोदी गए, वहां जाओ...मालदीव के बैन से भड़कते हुए इजरायल ने अपने नागरिकों को दे दी हिदायत

इसके अलावा, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत और यूक्रेन के बीच संबंध मजबूत होंगे। उन्होंने कहा, "मैं भारत के लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना करता हूं, और मैं हमारे देशों के बीच निरंतर सहयोग की आशा करता हूं। भारत और यूक्रेन समान मूल्यों और समृद्ध इतिहास को साझा करते हैं। हमारी साझेदारी फलती-फूलती रहे, हमारे देशों के लिए प्रगति और आपसी समझ लाए।

प्रमुख खबरें

Gwalior में शीतला माता मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रक ने भक्तों को कुचला, 14 लोगों की गई जान

Kolkata के Chorbagan Sarbojanin Durga Puja Pandal में भगदड़, 19 की मौत; आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार

भारत में Formula One की वापसी जरूरी, पूर्व विश्व चैंपियन Mika Hakkinen ने बताई वजह

CREA की रिपोर्ट: पश्चिमी देशों को रूसी तेल से बने ईंधन का निर्यात 43% बढ़ा