मयंक अग्रवाल का उम्दा प्रदर्शन, पहले दिन भारत की ठोस शुरूआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2018

मेलबर्न। अपने टेस्ट कैरियर की आत्मविश्वास से भरपूर शुरूआत करने वाले सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के अर्धशतक के बाद विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के बीच 92 रन की अटूट साझेदारी की मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को दो विकेट पर 215 रन बना लिये। के एल राहुल और मुरली विजय के नाकाम रहने के कारण अग्रवाल को मौका दिया गया जिसने आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए 76 रन बनाये और भारत की पारी की शुरूआत की समस्या कुछ हद तक हल कर दी। बल्लेबाजों की मददगार पिच पर आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को खास मदद नहीं मिली और वे एडीलेड तथा पर्थ की तरह शुरूआती दबाव नहीं बना सके। 

अग्रवाल चाय से ठीक पहले पैट कमिंस की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे । उन्होंने 161 गेंदों का सामना करके 76 रन बनाये जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था। वह आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पदार्पण टेस्ट में अर्धशतक जमाने वाले दत्तू फडकर (51,1947 सिडनी) के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। अग्रवाल ने अपना अर्धशतक 95 गेंदों में पूरा किया। वह टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के साथ अर्धशतक जमाने वाले भारत के सातवें बल्लेबाज बन गए। लंच के बाद भारत ने दूसरे सत्र में 66 रन बनाये और एक विकेट गंवाया। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर कोहली 47 और पुजारा 68 रन बनाकर खेल रहे थे। 

यह भी पढ़ें: गेंद से छेड़छाड़ मामले में बेनक्रॉफ्ट का खुलासा, डेविड वार्नर के उकसावे में हुई छेड़खानी

विदेश में पिछले 11 टेस्ट में यह दूसरा मौका है जब सौ रन बनने के बाद कोहली क्रीज पर उतरे। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ नाटिंघम में दूसरी पारी के दौरान ऐसा हुआ था । कोहली को क्रीज पर उतरने के समय मिश्रित प्रतिक्रिया मिली लेकिन अपने लाजवाब स्ट्रोक्स से उन्होंने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। दूसरे छोर पर पुजारा ने 152 गेंद में अपना 21वां अर्धशतक पूरा किया। आस्ट्रेलिया ने 83वें ओवर में दूसरी नयी गेंद ली लेकिन टिम पेन ने कोहली को 47 के योग पर जीवनदान दिया और बदकिस्मत गेंदबाज मार्श थे। 

प्रमुख खबरें

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी