रोहित शर्मा के कवर के तौर पर इंग्लैंड में भारतीय टेस्ट टीम से जुड़ेंगे मयंक अग्रवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2022

नयी दिल्ली। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को कप्तान रोहित शर्मा के कवर के तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ एडबस्टन टेस्ट के लिये भारतीय टीम में शामिल किया गया है। कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के कारण रोहित का इस टेस्ट में खेलना संदिग्ध है। लीसेस्टरशर के खिलाफ ड्रॉ रहे अभ्यास मैच में रोहित पहले दिन खेले थे लेकिन उसके बाद से पृथकवास पर है। रैपिड एंटीजेन टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मयंक को एक जुलाई से शुरू हो रहे टेस्ट में 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली थी।

इसे भी पढ़ें: पुरी में शिल्पकारों का एक समूह बिना किसी मशीन के हर साल बनाता है एक जैसे रथ

पांचवां टेस्ट पिछले साल अधूरी रह गई श्रृंखला का निर्णायक टेस्ट भी है। भारतीय खेमे में कोरोना संक्रमण के मामले आने के कारण पांचवां टेस्ट स्थगित कर दिया गया था। भारत श्रृंखला में 2 . 1 से आगे है। मयंक ने अभी तक 21 टेस्ट में 41 . 33 की औसत से 1488 रन बनाये हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट खेला था।

प्रमुख खबरें

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान