Mayank Yadav की घातक गेंदबाजी और Vaibhav Suryavanshi की तूफानी पारी, India ने Zimbabwe को पहले T20 में रौंदा

By Ankit Jaiswal | Jul 24, 2026

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला की शानदार शुरुआत करते हुए पहले मुकाबले में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर ली हैं। इस मुकाबले में सबसे अधिक चर्चा 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की रही, जिन्होंने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक से भारतीय टीम की जीत बेहद आसान बना दी हैं। बता दें कि टी20 विश्व कप जीतने के बाद यह भारत की पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय जीत भी रही हैं।

हरारे में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने खुलकर रन नहीं बना सकी। मौजूद जानकारी के अनुसार पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर केवल 125 रन ही बना सकी हैं। भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव और प्रिंस यादव ने शुरुआत से ही दबाव बनाया। मयंक यादव ने पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद बेन करन और डियोन मायर्स भी ज्यादा देर टिक नहीं सके।

जिम्बाब्वे की ओर से वेस्ली मधेवेरे ने 39 रन और तदिवानाशे मारुमानी ने उपयोगी पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की। वहीं सेठमिका सेनेविरत्ने ने अंत में 42 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर दिखाया। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार सटीक लाइन और लेंथ बनाए रखी, जिससे विपक्षी टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी हैं।

126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। उन्होंने जिम्बाब्वे के अनुभवी तेज गेंदबाजों पर बिना किसी दबाव के बड़े शॉट लगाए। केवल 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। गौरतलब है कि इससे पहले भी वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप में यादगार प्रदर्शन किया था और अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ दी।

वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने बिना किसी जोखिम के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए भारत को 40 गेंद शेष रहते जीत दिला दी हैं। ईशान किशन ने भी उपयोगी रन बनाए, जबकि श्रेयस अय्यर अंत तक नाबाद रहकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

गौरतलब है कि इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली हैं। युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने टीम प्रबंधन की चिंता भी काफी हद तक कम कर दी हैं। अब सभी की नजर अगले दो मुकाबलों पर रहेगी, जहां जिम्बाब्वे वापसी की कोशिश करेगा, जबकि भारतीय टीम श्रृंखला अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi में Diwali पर केवल 7 और 8 नवंबर को तय समय में Green Crackers जलाने की अनुमति

Dhanteras पर 13 दीये जलाने की परंपरा, मुख्य द्वार से लेकर छत तक दीपदान के जरूरी नियम

योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला! उत्तर प्रदेश के किसानों और आपदा पीड़ितों के लिए मुआवजा दोगुना, फसल और पशुधन नुकसान पर राहत राशि में भारी बढ़ोतरी

IAAC Literature Festival New York में 14 नवंबर से, प्रतिभा राय और अरविंद सुब्रमण्यन होंगे शामिल