BJP पर बाबा साहेब को दिखावटी सम्मान देने का Mayawati ने आरोप लगाया, Congress पर भी साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2024

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष हमला बोलते हुए बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को दिखावटी सम्मान देने का उस पर रविवार को आरोप लगाया। यहां जारी एक बयान में मायावती ने किसी दल का नाम लिए बिना कहा, “संकीर्ण चुनावी स्वार्थ के लिए बाबा साहेब का जितना दिखावटी सम्मान, उतना ही ज्यादा उनके अनुयायियों की उपेक्षा और तिरस्कार, जातिवादी पार्टियों और उनकी सरकारों की मुंह में राम, बगल में छूरी की कहावत को चरितार्थ करता है। यह आज भी जारी है और इस छलावे से सावधान रहने की बहुत जरूरत है।”

इसे भी पढ़ें: आग देश में नहीं उनके दिलों में लगी है.... Madhya Pradesh के होशंगाबाद में PM Modi ने जनसभा को किया संबोधित, Congress पर किया जबरदस्त वार

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “इसलिए यह लोकसभा चुनाव वह सही समय है जब देश एवं जनहित में इन जरूरी बातों को ध्यान में रखकर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें ताकि देश में सही संवैधानिक सोच वाली बहुजन हितैषी सरकार बन सके, यही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।” इससे पूर्व, मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा था, “देश के करोड़ों ग़रीबों, शोषितों, वंचितों, उपेक्षितों के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को आज उनकी जयन्ती पर शत्-शत् नमन् व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित करती हूं।”

प्रमुख खबरें

भारत पर बड़ा खुलासा देख चौंके रूस-चीन के लोग, घूम गया अमेरिका का दिमाग!

Donald Trump के आरोपों पर Iran का पलटवार, कहा Strait of Hormuz में संकट के लिए US जिम्मेदार

न्यूयॉर्क में ईरान के राष्ट्रपति को ट्रंप गिरफ्तार कर लेंगे? खेल चौंका देगा!

जमुई मामले में Bihar NDA पर बरपे Priyanka Gandhi और Tejashwi Yadav, केंद्रीय मंत्रियों ने किया पलटवार