Mayawati ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर चुनाव पूर्व लाभ के लिए धार्मिक उन्माद भड़काने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2023

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर चुनाव पूर्व लाभ के लिए समुदायों के बीच धार्मिक उन्माद भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने ज्ञानवापी परिसर में वैज्ञानिक सर्वेक्षण की कवायद को लेकर मौर्य के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यह टिप्पणी की। मौर्य ने कहा था कि बद्रीनाथ सहित कई मंदिर बौद्ध मठों को तोड़कर बनाए गए थे और न सिर्फ ज्ञानवापी मस्जिद, बल्कि अन्य प्रमुख मंदिरों का भी आधुनिक सर्वेक्षण कराया जाना चाहिए। मायावती ने ट्वीट किया, “समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का ताजा बयान कि बद्रीनाथ सहित कई मंदिर बौद्ध मठों को तोड़कर बनाए गए हैं और आधुनिक सर्वे अकेले ज्ञानवापी मस्जिद का क्यों, बल्कि अन्य प्रमुख मंदिरों का भी होना चाहिए, नये विवाद को जन्म देने वाला विशुद्ध राजनीतिक बयान है।”

इसे भी पढ़ें: Amit Shah के इंदौर दौरे पर बोले कमलनाथ-चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में नेता आते-जाते रहते हैं

उन्होंने दावा किया था, “बद्रीनाथ आठवीं शताब्दी तक बौद्ध मठ था, उसके बाद इसे हिंदू तीर्थ स्थल बद्रीनाथ धाम बनाया गया, यही सच है।” मौर्य ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में वैज्ञानिक सर्वेक्षण की कवायद को लेकर मीडिया में बयान दिया था, “अगर सर्वे हो, तो इस बात का भी पता लगाया जाए कि मस्जिद के पहले ही नहीं, बल्कि मंदिर के पहले भी क्या था। हम तो यह कहते हैं कि हिंदू धर्म के जितने भी स्थल हैं, पहले सब बौद्ध मठ थे। बौद्ध मठों को तोड़कर मंदिर बनाए गए थे।

प्रमुख खबरें

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus

Wimbledon 2024: क्या Novak Djokovic लेंगे Jannik Sinner से बदला? सेमीफाइनल में होगी महाटक्कर

England से मिली हार पर भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- हमारे Bowlers ने Plan ही फॉलो नहीं किया

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत