हरियाणा में कड़वे अनुभव के बाद मायावती ने बदल लिया मन! बोलीं- अब कभी किसी भी पार्टी से नहीं होगा गठबंधन

By अंकित सिंह | Oct 11, 2024

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी किसी भी क्षेत्रीय दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उनकी घोषणा हाल ही में संपन्न हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हुई, जिसमें उन्होंने एक क्षेत्रीय पार्टी के साथ लड़ाई लड़ी और एक भी सीट नहीं जीत सकी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दादा किया कि भाजपा और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधनों से भी उनकी दूरी बरकरार रखेगी। 

बसपा प्रमुख ने कहा कि देश की एकमात्र प्रतिष्ठित अम्बेडकरवादी पार्टी बीएसपी व उसके आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट के कारवाँ को हर प्रकार से कमजोर करने की चौतरफा जातिवादी कोशिशें लगातार जारी हैं, जिस क्रम में अपना उद्धार स्वंय करने योग्य व शासक वर्ग बनने की प्रक्रिया पहले की तरह ही जारी रखनी जरूरी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीएसपी विभिन्न पार्टियों/संगठनों व उनके स्वार्थी नेताओं को जोड़ने के लिए नहीं, बल्कि ’बहुजन समाज’ के विभिन्न अंगों को आपसी भाईचारा व सहयोग के बल पर संगठित होकर राजनीतिक शक्ति बनाने व उनको शासक वर्ग बनाने का आन्दोलन है, जिसे अब इधर-उधर में ध्यान भटकाना अति-हानिकारक है।

इसे भी पढ़ें: Haryana: 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं नायब सिंह सैनी, पीएम मोदी के शामिल होने की संभावना

बसपा ने हरियाणा चुनाव इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के साथ गठबंधन में लड़ा था। चुनाव आयोग के अनुसार, 90 सदस्यीय विधानसभा सदन में, भाजपा ने 48 सीटें जीतकर ऐतिहासिक तीसरी बार कार्यकाल प्राप्त किया, जबकि कांग्रेस 37 और इनेलो केवल दो सीटों पर जीत हासिल कर पाई, जबकि तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों को मिलीं।

प्रमुख खबरें

Radhashtami पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 4 सुंदर Alta Mehndi Designs

TMC Symbol Freeze: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को बताया काला दिन, जानें क्या है नया नाम और चुनाव चिह्न

Gurugram के मॉल में 18 स्पा पर Police Raid, 30 महिलाओं समेत 50 लोग हिरासत में लिए गए

Prabhasakshi NewsRoom: Tejas में देरी पर Rajnath Singh ने दिया अल्टीमेटम! वायुसेना प्रमुख भी पहले जता चुके हैं नाराजगी