मायावती का आरोप, BJP द्वारा धार्मिक स्थलों को बनाया जा रहा निशाना, बिगड़ सकते है हालात

By अंकित सिंह | May 18, 2022

उत्तर प्रदेश में ज्ञानवापी मंदिर-मस्जिद को लेकर अब विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। हर रोज इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं मथुरा में भी शाही ईदगाह और श्री कृष्ण जन्मभूमि के विवाद एक बार फिर से सुर्खियों में है और इसकी कोर्ट में सुनवाई की जा रही है। वहीं, ताजमहल के भी 22 बंद कमरों को खोलने की याचिका कोर्ट में डाली गई थी। हालांकि इसे कोर्ट की ओर से खारिज कर दिया गया। इन सब के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर निशाना साधा है। मायावती ने आरोप लगाया है कि भाजपा धार्मिक स्थलों को निशाना बना रही है और इसकी वजह से हालात बिगड़ सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: असदुद्दीन ओवैसी ने लोवर कोर्ट के निर्णय को बताया गैरकानूनी, बोले- हमें उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट लगाएगा स्टे

वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी प्रकरण को मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करार दिया है। मुखिया ने वाराणसी के ज्ञानवापी विवाद पर कहा, ज्ञानवापी मस्जिद बहुत पुरानी है। ये भाजपा द्वारा जानबूझकर की जा रही साजिश है। भाजपा के अदृश्य सहयोगी जो समय-समय पर बाहर निकल कर आते है और जानबूझकर नफरत के बीज बोते हैं। उन्होंने कहा, जहां तक अदालत का सवाल है तो इससे पहले सुप्रीम कोर्ट (उच्चतम न्यायालय) ने भी और दूसरे फैसलों में भी कहा गया है कि पुरानी चीजों को नहीं उठाया जा सकता है, बावजूद इसके भाजपा हिन्दू-मुस्लिम लोगों के बीच नफरत फैली रहे, इसके लिये ये मुद्दे उठा रही है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump से मिले तिब्बती संगठन, Xi Jinping के सामने Panchen Lama की रिहाई उठाने की मांग

Houthis से सीधे भिड़ने से पीछे हट गये America, Israel और Pakistan, मगर China ने हिम्मत दिखाते हुए संभाला मोर्चा

Nainital के Kainchi Dham के पास जरूर देखें Bhowali, नगरी गांव और श्यामखेत टी गार्डन

Semiconductor क्षेत्र में 14 अरब डॉलर निवेश करेगी Tata Electronics, धोलेरा और जागीरोड में काम तेज