मैं भी चौकीदार अभियान पर मायावती और अखिलेश यादव का वार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2019

लखनऊ। भाजपा के मैं भी चौकीदार अभियान पर तंज करते हुए विपक्षी दलों ने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घेरा। बसपा प्रमुख मायावती ने विपक्ष के इस हमले की अगुवाई करते हुए ट्वीट किया, सादा जीवन उच्च विचार के विपरीत शाही अंदाज में जीने वाले जिस व्यक्ति ने पिछले लोकसभा चुनाव के समय वोट की खातिर अपने आपको चायवाला प्रचारित किया था, वे अब इस चुनाव में वोट के लिये बड़े ही तामझाम और शान के साथ अपने आपको चौकीदार घोषित कर रहे हैं। देश वाकई बदल रहा है? उन्होंने कहा  शाबाश! भाजपा राज में भारत में क्या बदलाव आया है। 

इसे भी पढ़ें: गहलोत बोले- 2019 में मोदी जीते तो देश में नहीं होगा अगला आम चुनाव

उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी  मैं भी चौकीदार अभियान पर तंज किया। उन्होंने सोमवार को कहा,  मुझे एक किसान भाई ने कहा कि देखिये चौकीदार तो अमीरों के होते हैं। हम किसान तो खुद चौकीदार होते हैं। 

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन