नीतीश सरकार पर मायावती का वार, CM की घोषणाओं को जुमलेबाजी और चुनावी छलावा करार दिया

By अंकित सिंह | Jul 14, 2025

बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हालिया रोज़गार संबंधी वादों को महज़ बयानबाज़ी और चुनावी छलावा करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ये घोषणाएँ बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था से ध्यान भटकाने के लिए की गई हैं और राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाया। मायावती ने एक्स पर लिखा कि बिहार में क़ानून-व्यवस्था की बदहाल स्थिति की राष्ट्रीय चर्चाओं के बीच, संभवतः लोगों का ध्यान बाँटने के लिए, राज्य में एनडीए गठबंधन की सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चुनाव बाद सरकार बनने पर अगले पाँच साल में एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोज़गार उपलब्ध कराने की घोषणा वास्तव में लोगों को हकीकत से दूर, उनके अनुभवों के आधार पर, ’अच्छे दिन’ जैसी जुमलेबाज़ी व चुनावी छलावा ज़्यादा लगता है।

इसे भी पढ़ें: Bihar में बिगड़ी कानून-व्यवस्था, 24 घंटे में चौथी हत्या से हड़कंप, पटना में वकील को मारी गोली

बसपा प्रमुख ने कहा कि उन्होंने कहा, ‘‘निश्चिय ही बिहार की जनता सोच-समझकर गरीब व सर्वजन हितैषी सरकार चुनेगी।” बसपा प्रमुख ने चुनाव में गड़बड़ी की ओर संकेत करते हुए कहा, ‘‘बशर्ते कि चुनाव बाहुबल, धनबल तथा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से मुक्त पूर्णतः स्वतंत्र व निष्पक्ष हो तथा सभी गरीबों, मजदूरों एवं अन्य मेहनतकश लोगों को वोट करने का सही से मौका मिले।” उन्होंने उम्मीद जताई, ‘‘निर्वाचन आयोग इसका पूरा ध्यान जरूर रखेगा।

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई