Mayawati का बड़ा फैसला, 2024 लोकसभा चुनाव में अकेले उतरेगी बसपा, भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

By अंकित सिंह | Aug 23, 2023

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी ने अगले साल अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। यह घोषणा इस साल के अंत में विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने के निर्णय के एक महीने बाद आई। एक बयान में, बसपा ने कहा, "आगामी लोकसभा आम चुनाव अकेले लड़ने के लिए, बसपा हर गांव में अपने कैडर को मजबूत करेगी और समाज में जन संपर्क बढ़ाएगी। पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठक में, मायावती ने प्रगति की समीक्षा की। पार्टी कार्यकर्ताओं को पिछले निर्देशों पर लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का सावधानीपूर्वक चयन करने के निर्देश भी जारी किए गए थे।''

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने मातहतों को दिये हिंदू पंचांग के हिसाब से पुलिसिंग के आदेश

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बसपा ने कहा, "कांग्रेस की ही तरह, भाजपा की करनी और कथनी मेल नहीं खाती। लोग कम कमा रहे हैं और मुट्ठीभर लोगों को छोड़कर बाकी सभी लोगों पर महंगाई की मार पड़ रही है। देश के बहुजन अपने परिवार का भरण-पोषण करने में असमर्थ हैं।" पिछले महीने, बसपा ने कहा था कि वह राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। यह घोषणा भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का मुकाबला करने के लिए संयुक्त विपक्ष द्वारा इंडिया ब्लॉक के गठन के एक दिन बाद आई थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने 10 सीटें जीतीं और वर्तमान में निचले सदन में उसके 9 सांसद हैं।

प्रमुख खबरें

Champions League: रेफरी का एक फैसला Arsenal पर पड़ा भारी, Atletico के खिलाफ जीता हुआ मैच हुआ ड्रॉ

Thomas Cup 2026 का असली रोमांच शुरू, Quarter Final में भारत समेत इन Teams पर सबकी नजर

Israel ने भारत को दिया बहुत बड़ा सीक्रेट, बदल जाएगा कश्मीर!

Chanakya West Bengal Exit Poll 2026: बंगाल में खिलेगा कमल,टुडे चाणक्य के पोल में बीजेपी को 192 सीटें मिलने का अनुमान