मायावती ने पंजाब में टीके निजी अस्पतालों में बेचे जाने की निंदा की, कहा- अति-दुर्भाग्यपूर्ण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2021

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने पंजाब सरकार द्वारा कथित तौर पर कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीकों को निजी अस्पतालों को बेचे जाने की आलोचना की और इसे अति-दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। बसपा नेता ने शनिवार को ट्वीट किया, पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा टीकों को केन्द्र से 400 रुपए में खरीद कर सरकारी अस्पतालों के ज़रिए जनता को उसका लाभ देने के बजाय उसे निजी अस्पतालों को 1,060 रुपए में बेचकर आपदा में भी मुनाफा कमाने का कृत्य अशोभनीय, अमानवीय, निन्दनीय व अति-दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा, ‘‘पंजाब सरकार की इस गलत हरकत का मीडिया द्वारा पर्दाफाश करने के बाद स्पष्ट है कि टीके के सम्बंध में कांग्रेस नेतृत्व का अभी तक का जो भी रुख व बयानबाजी आदि रही है, उसमें गंभीरता कम व नाटकबाजी ज्यादा लगती है। केन्द्र सरकार इसका उचित संज्ञान ले, बीएसपी की यह माँग।

प्रमुख खबरें

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय

Noida Authority ने Sector 150 स्पोर्ट्स सिटी का रिवाइज्ड प्लान स्वीकारा, 4 प्रोजेक्ट्स को मिला OC

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन