हिंसक घटनाओं को लेकर मायावती ने की सरकार की आलोचना, बोलीं- सख्त कदम उठाए जाने चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2021

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और जम्मू-कश्मीर में हाल में हुई हिंसक वारदातों के लिए संबंधित सरकारों की आलोचना की। मायावती ने रविवार को सिलसिलेवार ट्वीट में राजस्थान के हनुमानगढ़ में दलित की पीट-पीट कर हत्या के मामले में राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की कथित चुप्पी’ पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा राजस्थान के हनुमानगढ़ में दलित की पीट-पीट कर की गई हत्या अति-दुखद व निन्दनीय है, लेकिन कांग्रेस आलाकमान चुप क्यों? क्या छत्तीसगढ़ व पंजाब के मुख्यमंत्री वहाँ जाकर पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये की मदद देंगे? बसपा जवाब चाहती है। वरना दलितों के नाम पर घड़ियाली आँसू बहाना बन्द करें। 

प्रमुख खबरें

बिश्केक में शी चिनफिंग ने एससीओ देशों से आतंकवाद और अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई का किया आह्वान

रणजी ट्रॉफी में सिद्धेश लाड बने मुंबई के कप्तान, शार्दुल ठाकुर की ली जगह

Indian Overseas Bank Recruitment 2026: SO के 291 पदों पर निकली भर्ती, जानें Salary और Selection Process

TMC प्रमुख Mamata Banerjee की भतीजी Birbhum में मृत मिलीं, डिप्रेशन-नौकरी छूटने से गहराया था तनाव