छत्तीसगढ़ और उप्र पुलिस के बीच खींचतान पर मायावती ने जताई चिंता, कहा- भड़काऊ भाषण, फेक न्यूज गंभीर मुद्दे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2022

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को ‘‘गलत संदर्भ’’ में दिखाते हुए एक समाचार प्रसारित करने के मामले में टेलीविजन समाचार प्रस्तोता की गिरफ्तारी को लेकर छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच हुई खींचतान पर चिंता जाहिर की है। मायावती ने बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि फर्जी खबर, नफरत फैलाने वाले भाषण, भड़काऊ भाषण आदि को लेकर देश भर में पुलिस कार्रवाई चल रही है और इसी क्रम में उत्तर प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच एक टीवी पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर हुआ टकराव मीडिया की सुर्खियों में है और यह चिंता की बात है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर