अत्याधिक खोट तो नहीं? Mayawati ने महिला सुरक्षा पर जाहिर की चिंता, सरकारों की नीयत नीतियों पर उठाए सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2024

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को देश भर में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर चिंता जाहिर करते हुए सवाल उठाया कि महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर सरकारों की नीयत व नीति में अत्याधिक खोट तो नहीं?

इसे भी पढ़ें: Jammu Kashmir Elections 2024 । जितना जोर लगाना है लगा लो, Congress और NC को Amit Shah ने दिया तगड़ा चैलेंज

मायावती ने अपने सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, ‘‘एक के बाद एक हो रहे ऐसे जघन्य अपराधों में प्रथमदृष्टया सरकार की लापरवाही एवं पुलिस की संलिप्तता स्थिति को और भी अधिक गंभीर बना रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसे (लापरवाही) त्याग कर सभी को निष्पक्ष व गंभीर होना बहुत जरूरी है, ताकि ऐसे जघन्य अपराधों से होने वाली बदनामी से प्रदेश व देश को बचाया जा सके।’’

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के बीच नई दिल्ली इलाके में इंटरनेट सेवा बंद, AAP नेताओं और 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

Bollywood अभिनेता Kay Kay Menon का 60वां जन्मदिन, Theatre से लेकर OTT तक ऐसा रहा सफर

Rajasthan के Governor और CM Bhajan Lal Sharma ने गांधी और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Smit Machchhar की तारीफ सुन पगलाया पाकिस्तान, किया अजीब ऐलान!