By अंकित सिंह | Sep 20, 2018
कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए मायावती की पार्टी मध्य प्रदेश और राजस्थान में अकेले चुनाव लड़ेगी। बसपा ने छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी के साथ गठबंधन किया है। छत्तीसगढ़ में बसपा 35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
मध्य प्रदेश और राजस्थान विधान सभा चुनाव के लिए सीट बटवारे पर बसपा की कांग्रेस से कई दिनों से बातचीत चल रही थी। पर हाल में कांग्रेस पर मायावती के दिए गए बयान से यह स्पष्ट हो गया था कि बसपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन का पेंच फंस रहा है।