UP चुनाव 2022: प्रियंका गांधी के हमले पर मायावती का पलटवार, कांग्रेस को वोट देकर खराब न करें

By अभिनय आकाश | Jan 23, 2022

प्रियंका गांधी के हमले पर मायावती ने पलटवार किया है। मायावती ने कहा है कि अपना वोट कांग्रेस को देकर इसे खराब न करें। कांग्रेस की सीएम उम्मीदवार ने कुछ घंटों में ही अपना उम्मीदवार बदल दिया। मयावती ने कहा कि यूपी में कांग्रेस वोट काटने वाली पार्टी बनकर रह गई है। मायावती ने एक ट्वीट में दावा किया, ‘‘उत्तर प्रदेश में कांग्रेस जैसी पार्टियां लोगों की नजर में वोट काटने वाली पार्टियां हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर करके यहां सर्व समाज के हित में और उनके जाने-परखे नेतृत्व वाली सरकार की जरूरत है, जिसमें बसपा का स्थान वास्तव में नम्बर-एक पर है।

इसे भी पढ़ें: उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा दावा, उत्तर प्रदेश में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी

गौरतलब है कि शुक्रवार को प्रियंका गांधी से यूपी में कांग्रेस के सीएम चेहरे को लेकर सवाल पूछा गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, "क्या आपको किसी और का चेहरा दिख रहा है? कांग्रेस पार्टी की तरफ से...तो फिर, सब जगह मेरा ही तो चेहरा दिख रहा है." हालांकि, बाद में प्रियंका ने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा, मैं ये नहीं कह रही हूं कि CM का चेहरा मैं ही हूं, वो मैंने चिढ़ कर कह दिया क्योंकि बार-बार वो ही सवाल पूछे जा रहे हैं।" 

प्रमुख खबरें

NSE ने अपने IPO से पहले SEBI के साथ को-लोकेशन मामला 1,491 करोड़ रुपये में निपटाया

Delhi में Credit Card के नाम पर ठगी, निजी बैंक के कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार

Indian Oil को पहली तिमाही में 2,661.37 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ

Delhi में DTC बसों की गुलाबी टिकट सुविधा 15 अगस्त तक बढ़ी, 16 से Pink Saheli कार्ड अनिवार्य